संस्कृति निदेशालय, लखनऊ एवं गुलशन वेलफेयर
सोसाइटी के तत्वावधान मे 15 दिवसीय नृत्य कार्यशाला का शुभारम्भ
लखनऊ, उ.प्र.। संस्कृति निदेशालय, लखनऊ एवं गुलशन वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पन्द्रह दिवसीय निःशुल्क नृत्य कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ0 श्रेया इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स, लखनऊ के रंगमहल सभागार में आरम्भ हुआ। 20 जून शनिवार को कार्यशाला का उद्घाटन उ.प्र. शासन के विशेष सचिव डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नृत्य कार्यशाला में आस-पास के ग्रामीण अंचलो से काफी संख्या में बच्चो ने प्रतिभाग किया। बच्चो को डॉ0 श्रेया द्वारा कथक एवं भरतनाट्यम शैली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नृत्य कार्यशाला के आयोजन से बच्चों में काफी उत्साह है। दूसरे दिन रविवार को नृत्य कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिला जज अमित कुमार ने किया। कार्यशाला मे बच्चो की उपस्थिति एवं प्रशिक्षक डॉ0 श्रेया द्वारा सिखाने की कला को मुख्य अतिथि ने काफी सराहा। बच्चो में मुख्य रूप से शिखा, नैन्सी, राधिका, अंजली, पलक, शिवानी, विशाल, मनजीत द्वारा कथक एवं भरतनाट्यम विधा में सुन्दर प्रस्तुतियाँ भी दी गई। अंत मे डा. श्रेया ने अतिथियों और सभी सहयोगियों के प्रति हुदय से आभार जताया।













Post a Comment
0 Comments