Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घर वालों ने शादी कहीं और तय कर दी, प्रेमी युगल ने जान दे दिया



घर वालों ने शादी कहीं और तय कर दी, प्रेमी युगल ने जान दे दिया
यूपी डेस्कः
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस के अनुसार, यह घटना क्योताना गांव की है। मृतकों की पहचान प्रियवंश (22) और रजनी (19) के तौर पर हुई है, जो उसी गांव में रहते थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे। 


वे शनिवार तड़के अपने-अपने घरों से निकले थे। बाद में उनके शव गांव के बाहरी इलाके में एक पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार, रजनी के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। रजनी का परिवार उसके सम्बन्ध के बारे मे जान चुका था। 


प्रियवंश के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती के परिवार के सदस्य दो दिन पहले इस कथित रिश्ते के बारे में उनसे बात करने आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को समझाया और डांटा भी था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच चल रही है। दोनों के कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।’’ 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad