अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारियों मे जुटा प्रशासन
बस्ती 15 जूनं। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया है कि आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व आवंटित किए गये है। उन्होने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक जनपद मुख्यालय स्थित अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जायेंगा। उन्होने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। योग दिवस को लेकर विभन्न संस्थाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारियों मे जुटा प्रशासन
June 15, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments