Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पिता की गुहार, बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करो सरकार



पिता की गुहार, बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करो सरकार
बस्ती, 15 जून। बेटे के हत्या मामले में पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी निवासी बाबूलाल पुत्र मंगरू ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि उसने दीवानी न्यायालय से 24 मार्च 2026 में अपने बेटे शिवा निगम के हत्या का मामले में आदेश प्राप्त किया और थाना कप्तानगंज द्वारा विलम्ब से 17 अप्रैल 2026 में मुकदमा दर्ज किया गया।


वारदात के चार महीने तक अभियुक्तो को संरक्षण देते हुए उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्यवाही नही की जा रही है। बाबूलाल ने कहा है कि वह मजदूर पेशा व्यक्ति है, न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुका है। ऐसी स्थिति में शीघ्र अतिशीघ्र अभियुक्तो को गिरफ्तार कराया जाय नहीं तो ऐसे व्यक्तियो के बाहर रहने से उनके जान माल की हानि हो सकती है। स्थानीय पुलिस अभियुक्तो का साथ देते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad