कोतवाली परिसर मे युवती ने लगाई आग, 60 प्रतिशत झुलसी
बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) कोतवाली परिसर में बीती रात युवती ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला आज रात करीब 11 बजे का है जब बिजनौर के थाना किरतपुर ग्राम छितावर निवासी युवती ने थाना परिसर में खुद को आग लगा ली।
पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवती लगभग 60 प्रतिशत प्रतिशत झुलस चुकी थी। घटना की तुरंत सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बिजनौर एसपी अभिषेक झा व एसपी सिटी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह शहर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने मीडिया से बताया कि युवती ने पहले बिजनौर के स्वहेड़ी निवासी सौरभ पुत्र संजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में (एफआर) लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने न्यायालय में (चार्जशीट) दाखिल कर दी है एसपी ने यह भी बताया की आरोपी युवक सेना में कार्यरत है और उसने इलाहबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तारी का (अरेस्टिंग स्टे) ले रखा है आज युवती थाना कोतवाली पहुंची थी और अपने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे है जाँच बाद बड़ी कार्यवाही की जाएगी।













Post a Comment
0 Comments