Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डियूटी के बाद हरदोई जा रहे आरक्षी की सड़क हादसे मौत



डियूटी के बाद हरदोई जा रहे आरक्षी की सड़क हादसे मौत
बस्ती, 22 जून।
वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में बालेडीहा के पास सोमवार सुबह सिद्धार्थनगर मे तैनात आरक्षी  मिथिलेश की सड़क हादसे मे मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर हरदोई जा रहे थे। घटना मे दिन मे 11 बजे हुई, जब एक डग्गामार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आरक्षी मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल आरक्षी को बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घायल आरक्षी को गोल्डन ऑवर मे समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आरक्षी मिथिलेश की मौत की खबर से उनके परिवार में गहरा दुख है। वॉल्टरगंज एसओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad