Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्तीः कन्या विवाह सहायता योजना में 9.22 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित



बस्तीः कन्या विवाह सहायता
योजना में 9.22 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित

बस्ती, 07 जून। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना जनपद बस्ती के पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।


इससे विवाह संबंधी खर्चों का बोझ कम हो रहा है और परिवार सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह संपन्न कर पा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्री के सामान्य विवाह पर ₹65,000, अंतरजातीय विवाह पर ₹75,000 तथा सामूहिक विवाह में शामिल होने पर ₹85,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहयोग श्रमिक परिवारों के लिए न केवल वित्तीय मदद है, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी माध्यम बन रहा है।


जनपद बस्ती में इस योजना का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 590 लाभार्थियों को ₹3.24 करोड़ से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना का दायरा और बढ़ा तथा 1,607 लाभार्थियों को ₹9.22 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की गई। लाभार्थियों की संख्या और वितरित राशि में हुई उल्लेखनीय वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि योजना अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों तक पहुंच रही है।


कई लाभार्थियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटियों के विवाह की चिंता हमेशा बनी रहती थी। कन्या विवाह सहायता योजना से प्राप्त धनराशि ने विवाह संबंधी आवश्यक खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे उन्हें कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी और विवाह के बाद आर्थिक दबाव से भी राहत मिली। जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र श्रमिकों के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 


इसके परिणामस्वरूप अधिकाधिक निर्माण श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। कन्या विवाह सहायता योजना आज बस्ती के हजारों श्रमिक परिवारों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। यह योजना बेटियों के सम्मानजनक विवाह को सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिक परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad