Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

टेम्पो चालक पर भारी पड़ी सूदखोर की दबंगई, लगाई फांसी, इंसाफ मांग रही पत्नी



टेम्पो चालक पर भारी पड़ी सूदखोर
की दबंगई, लगाई फांसी, इंसाफ मांग रही पत्नी

बस्ती, 18 जून।
सूदखोरों के चंगुल में फंसे कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखर भिटवा निवासी हरेन्द्र सिंह ने 12 जून को फंसरी लगाकर जान दे दिया। गांव के श्याम बहादुर सिंह व राघवेन्द्र सिहं उर्फ पप्पू सिंह पुत्रगण जय प्रकाश सिंह ब्याज पर पैसा देते हैं। हरेन्द्र टेम्पो चलाकर परिवार चलाते थे। उमरी सोनूपार मे ग्रीन वैली ट्रेडर्स नाम से उनकी दुकान है। 41 हजार रूपये में टेम्पो की बैट्री लिया जो काम नहीं कर रही थी, जब हरेन्द्र ने इसकी शिकायत श्याम बहादुर सिंह से किया तो उसने बैट्री बदलने से इंकार कर दिया। इसी तनाव को लेकर सूदखोरों के चंगुल में फंसे हरेन्द्र सिंह ने 12 जून को फांंसी लगाकर जान दे दिया। 


टेम्पो चालक हरेन्द्र सिंह की पत्नी शोभना सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पोखरा भिटवा निवासी श्याम बहादुर सिंह और राघवेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है किन्तु अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शोभना सिंह ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुये अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है। कहा है कि पति के क्रिया कर्म सम्पन्न होने के बाद वह एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायेंगी। 


कोतवाली पुलिस को दिये तहरीर में हरेन्द्र सिंह की पत्नी शोभना सिंह ने कहा है कि गाँव के श्याम बहादुर सिहं व राघवेन्द्र सिहं उर्फ पप्पू सिंह पुत्रगण जय प्रकाश सिहं ब्याज पर रुपया देते हैं तथा आटोरिक्शा के बैट्री की इनकी दुकान भी है। उनके पति हरेन्द्र सिहं ने उन लोगों से रुपया उधार लिया था तथा आटो रिस्शा की बैट्री भी उनकी दुकान से खरीदा था। उधार ली गयी रकम उनके पति ने ब्याज सहित वापस कर दिया है परन्तु मुल्जिमान गलत ढंग से ब्याज जोड कर उनके पति का आर्थिक शोषण व मानसिक उत्पीड़न करते थे। 


आटो रिक्शा की बैट्री भी जल्दी ही खराब हो गयी जिसे बदलने के लिए मुल्जिमान उनके पति से बार-बार कहते थे। परन्तु मुल्जिमान बैट्री बदलने के बजाय उनके पति का उपहास करते थे तथा नाजायज ढंग से ब्याज का रुपया माँगते थे। कहते थे कि ब्याज का रुपया नहीं दे पा रहे हो तो पानी में नाक रगड़ कर या गले में फंदा लगा कर मर जाओ। इस प्रकार मुल्जिमानों ने कई बार उसके सामने भी उनके पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad