Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एएमयू ओल्ड ब्वायज़ एसोसियेशन ने शोकसभा कर अपनों को पेश की श्रद्धांजलि



एएमयू ओल्ड ब्वायज़ एसोसियेशन ने
शोकसभा कर अपनों को पेश की श्रद्धांजलि

बस्ती, 18 जून। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड ब्वायज़ एसोसियेशन बस्ती के तत्वावधान में बुधवार शाम को वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के ओरीजोत आवास पर अलीगढ छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मेंहदावल के पूर्व विधायक अफसर यू. अहमद, प्रख्यात समाजसेवी एवं नेता जमील अहमद के निधन पर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। 



अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड ब्वायज़ एसोसियेशन की बस्ती शाखा के संरक्षक मो. इकबाल ने कहा इन दोनो शख्यियत ने समाज को बहुत कुछ दिया है। पूरा समाज इनका ऋणी रहेगा। ऐसे लोग बिरले ही होते हैं जो अपनी निजी जिंदगी से ऊपर उठकर समाज और देश की फिक्र करते हैं। ये दोनो शख्सियत ऐसी थी जिन्होने सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता नही की बल्कि समाज को भी साथ लेकर चले और सामाजिक संवेदनाओं को अहमियत दी। उपस्थित लोगों ने इन्हे श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर इ॰ नदीम अहमद एवं सैयद मसूद आलम को भी श्रद्धांजलि पेश की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाजी मसूद अहमद, प्रवक्ता मो. फुजैल, डा. अब्दल रशीद, मो. अरशद अब्बासी, दिलशाद अफसर, ई. नदीम अहमद, युवा संर्जन डा. नबील अहमद की मौजूदगी रही।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad