Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वाल्टरगंज मे संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला, जांच मे जुटी पुलिस


वाल्टरगंज मे संदिग्ध परिस्थितियों में
अधेड़ का शव मिला, जांच मे जुटी पुलिस

बस्ती, 18 जून। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव के सिवान में गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त रतनपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल पुत्र रामदीन के रूप में हुई। 



परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात बाबूलाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद वे रात करीब 12 बजे घर लौट आए थे। इसके बाद वह कब और कैसे घर से बाहर निकले, इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं है। गुरुवार सुबह उनका शव गांव के खेत में मिला। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad