सामाजिक सरोकारों को मजबूत करेगा
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान
बस्ती, 22 जून। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की एक आवश्यक बैठक सुबाष चौक स्थित शिविर कार्यालय पर हुई। बैठक मे प्रतिष्ठान का पुनर्गठन किया गया। आशीष श्रीवास्तव को अध्यक्ष, गोविन्द शुक्ला को महामंत्री, विनोद शुक्ल को उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को मंत्री, दिलीप शुक्ला को कोषाध्यक्ष, डा. अजीत श्रीवास्तव सह मंत्री तथा अनादि शुक्ल को पर्यवेक्षक का दायित्व मिला।
इसके साथ ही सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव को सदस्यता प्रदान की गई। अध्यक्ष आशीष्र श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान का परिचय कराते हुये गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा अपरिहार्य कारणों से करीब दो साल तक संस्थान की ओर से कोई खास गतिविधि आयोजित नही हुई। पुनः इस आशय से गठन किया गया है कि संस्था को पुनर्जीवित करते हुये सामाजिक सरोकारों को मजबूत किया जायेगा और नये सदस्यों को आगे लाया जायेगा। उन्होने सभी के प्रति हृदय से आभार जताया।












Post a Comment
0 Comments