Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राममंदिर चढ़ावा मामले मे दूध का दूध पानी का पानी करेगी एसआईटी- मुख्यमंत्री



राममंदिर चढ़ावा मामले मे
दूध का दूध पानी का पानी करेगी एसआईटी- मुख्यमंत्री

अयोध्या, उ.प्र.।
राम मंदिर मे चढ़ावे की चोरी और विपक्ष के लगातार हमलों के बीच मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोडी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि एसआईटी इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। अगर किसी पास इससे संबंधित कोई भी प्रूफ है तो एसआईटी को सौंपा जाए। 



एसआईटी की रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि अनावश्यक टिप्पणियां जांच को प्रभावित करती हैं। सीएम ने कहा, “प्रभु राम ने हमें धैर्य सिखाया है, जिसके बल पर हमने 500 वर्षों तक संघर्ष किया। इस मामले में भी आप केवल 15 दिन का इंतजार और करें। अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रचने वालों के बहकावे में बिल्कुल न आएं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।“ सीएम योगी बिना किसी का नाम लेते हुए विपक्ष के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad