Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रोशन चौधरी प्रथम



ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रोशन चौधरी प्रथम
बस्ती, 2 जून।
ताइक्वांडो एकैडमी के तत्वावधान में 60 वां कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन मालवीय रोड स्थित श्रीराम चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुआ। इस टेस्ट का संचालन बस्ती ताइक्वांडो के प्रमुख विनीत कुमार ने किया। गुप्ता ने बच्चों को उनकी सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि चार बच्चों ने व्हाइट बेल्ट टेस्ट में प्रतिभाग किया, जिसमें बच्चों द्वारा फॉर्म, तागिक, किक, पंच, सेल्फ डिफेंस आदि मूवमेंट का प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट सेकंड तथा थर्ड स्थान प्राप्त किया, इस दौरान ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रोशन चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शानवी कसौधन ने द्वितीय स्थान, जबकि काव्यांश एवं तन्वी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों के परिजन व तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad