भाजपा करेगी बूथ स्तरों पर ’डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ का आयोजन
बस्ती, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती संगठनात्मक रूप से अपने कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत सभी बूथ स्तरों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित ’डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया जाएगा।
इसके माध्यम से सभी सक्रिय बूथ सदस्यों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 6 जुलाई तक संचालित होगा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पहले भौतिक रूप से सभी मंडलों और जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ है। इस डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से अब बूथ स्तर के उन सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो किन्हीं कारणों से पिछले भौतिक प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने से छूट गए थे।













Post a Comment
0 Comments