Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो बाइकों की टक्कर मे घायल युवक की मौत, तिवारीपुर गांव मे मातम



दो बाइकों की टक्कर मे घायल युवक की मौत, तिवारीपुर गांव मे मातम
बस्ती, 24 जून।
दो बाइकों की टक्कर मे घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझियार गांव के पास राम-जानकी मार्ग पर 21 जून को दो मोटरसाइकिल सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतना तेज रहा कि दोनों मोटर साइकिल सवार सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी होकर गिरे और तड़पने लगे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिये। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 


घायलों में मुकामी थाना क्षेत्र के तिवारी पुर गांव के नन्द किशोर तिवारी उम्र 30 बर्ष और कलवारी थाना क्षेत्र के अमिलिहा निवासी रंजीत के रूप में हुई। नन्द किशोर तिवारी अपने घर से दुबौलिया की तरफ और रंजीत दुबौलिया की ओर से कलवारी की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रंजीत काफी स्पीड में लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए नन्द किशोर तिवारी की बाइक में जबरदस्त ठोकर मारा।


घटना मे दोनों सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गये। जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती नन्द किशोर तिवारी की हालत नाज़ुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां जिंदगी मौत से जुझते हुए नन्द किशोर तिवारी की मौत हो गयी। नन्द किशोर तिवारी की दो साल पहले शादी हुई थी और एक साल का लड़का है दो भाई में नन्द किशोर तिवारी बड़े थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से न केवल तिवारी पुर गांव के लोग गमजदा है अपितु क्षेत्र में शोक की लहर है ।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad