Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुष्कर्म के आरोप मे बाल अपचारी हिरासत मे

दुष्कर्म के आरोप मे बाल अपचारी हिरासत मे
सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो।
गोल्हौरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय मे पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 


अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। गोल्हौरा में अभियुक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर बाल अपचारी को न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक दीनदयाल सिंह, कांस्टेबल अभिषेक सिंह व महिला कांस्टेबल बबिता सिंह पुलिस टीम में शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad