Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खेत मे मिले एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव, सामूहिक सुसाइड की आशंका

खेत मे मिले एक ही परिवार के
4 सदस्यों के शव, सामूहिक सुसाइड की आशंका

राजस्थान डेस्कः
जोधपुर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव संदिग्ध अवस्था में एक खेत में मिले हैं। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को प्रारम्भिक रूप से सामूहिक आत्महत्या का मान रही है। घटना जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र की है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार परिवार के मुखिया किसान ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा, फिर बेटा और बेटी का गला घोंटकर मारा, और आखिर में खुद फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। 


मृतकों की शिनाख्त किसान गेनाराम (35), पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13), बेटा किशन (11) के तौर पर हुई है। पूरा पविरार कृषि फरर्म पर खेती का काम कर रहे थे। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इधर देचू थाना पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल का मुआयना किया गया। प्रथम दृष्टया इसे एक सामूहिक आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार पूरा परिवार लंबे समय से इसी खेत पर कृषि कार्य से जुड़ा हुआ था। घटना स्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया है। सभी 4 शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि परिवार के सामने ऐसी क्या विकट परिस्थितियां थीं, जिसके कारण उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA

Bottom Ad