Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतिद्वन्दिता की खुन्नस मे खान सर की कोचिंग पर हमला, तीन गिरफ्तार



प्रतिद्वन्दिता की खुन्नस मे
खान सर की कोचिंग पर हमला, तीन गिरफ्तार

बिहार डेस्कः
बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर बुधवार को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल सुरक्षा गार्ड के बयान के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 



पटना के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाला है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। खान सर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कोचिंग संस्थान के कार्यालय में तोड़फोड़ और फायरिंग की। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। 


घायल सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है। दावा है कि हमलावर पास के एक कोचिंग सेंटर से जुड़े लोग हैं. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा कि गरीब छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। खान सर ने कहा कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफलता हासिल करते हैं तो कुछ असामाजिक तत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते और डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं।


इस पूरे मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। पटना पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की कई है। रोशन आनंद एक इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर हैं. इन पर आरोप है कि इनके कहने पर ही वहां कुछ लोगों ने तोड़फोड़-पत्थरबाजी और मारपीट की।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad