Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रिश्वतखोर कानूनगो अशर्फीलाल को घसीटकर ले गई एण्टी करप्शन टीम



रिश्वतखोर कानूनगो अशर्फीलाल
को घसीटकर ले गई एण्टी करप्शन टीम

बस्ती, 03 जून।
रिश्वतखोरी के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मचारी और अधिकारी आदत से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला बस्ती सदर तहसील परिसर का है जहां एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो अशर्फी लाल को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने की पकड़ से कानूनगो ने भागने की कई बार कोशिश की लेकिन टीम की सक्रियता के चलते चालाकी धरी रह गई। अंततः पैंट का बेल्ट पकड़कर उसे खींचते हुए टीम तहसील से बाहर लेकर गई। रिश्वतखोर कानूनगो को घसीट कर बोलेरो में बैठाया। 



कई लोग गिरफ्तारी का विरोध करते भी दिखाई दिये। इसका वीडियो भी सामने आया है। कानूनगो अशरफी लाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने मामले की सच्चाई पता की। आरोपों की पुष्टि होने पर अफसरों ने कानूनगो को ट्रैप करने के लिये जाल बिछाया। सैफाबाद में रहने वाले आसमान सिंह ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई थी। 


आरोप था कि कानूनगो अशर्फी लाल धारा-21 के तहत खेत की मेड़ पर पत्थर लगवाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांग कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही कानूनगो ने 10 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली ले जाकर कानूनगो से पूछताछ की गई। एएसपी श्याम कांत ने बताया कि एंटी करप्शन टीम कानूनगो को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। कोतावली लेकर आकर पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad