Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परसा हज्जाम गांव में पिता का शव देखकर नाबालिग बेटे ने भी दम तोड़ा

परसा हज्जाम गांव में पिता का शव देखकर नाबालिग बेटे ने भी दम तोड़ा
बस्ती, 28 जून।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव में रविवार को 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश की मौत हो गई। 15 साल के बेटे ने भी पिता का शव देखने के बाद दम तोड़ दिया। ज्योति प्रकाश पुत्र भगवान दास रविवार सुबह लगभग 9 बजे अपने नए मकान की नींव भरवा रहे थे। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


परिजन जब ज्योति प्रकाश का शव लेकर घर पहुंचे, तो वहां मौजूद उनके बेटा राज पिता का शव देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे भी आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, राज की मृत्यु अत्यधिक सदमे के कारण हुई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव मातम पसर गया। एक साथ जब पिता पुत्र की अर्थी निकली तो हर किसी की आंख से आंसू निकल आये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad