Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आबकरी आयुक्त ने की विभागीय समीक्षा बैठक



आबकरी आयुक्त ने की विभागीय समीक्षा बैठक
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, गौतमबुद्धनगर में मेरठ मंडल प्रभार के समस्त आबकारी अधिकारियों एवं जनपद में तैनात सभी आबकारी निरीक्षकों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व वृद्धि, मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता तथा आबकारी नियमों के प्रभावी अनुपालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त जनपदों के फुटकर अनुज्ञापनों पर पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी थोक अनुज्ञापनों, बीआईओ, बॉन्ड, बार अनुज्ञापनों एवं प्रीमियम वेंड्स पर प्राप्त होने वाली समस्त मदिरा को स्टॉक-इन कर पीओएस प्रणाली के माध्यम से ही बिक्री की जाए। आबकारी आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनपदों में संचालित समस्त बीआईओ तथा बीडब्ल्यूएफएल-2ए, 2बी एवं 2सी पर अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा के स्टॉक का नियमित निरीक्षण करते हुए प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। 


साथ ही संबंधित कस्टम बॉन्ड से मदिरा की निकासी निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। बैठक में मेरठ प्रभार के अंतर्गत कंपोजिट दुकानों से मॉडल शॉप में परिवर्तित की गई समस्त दुकानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मेरठ प्रभार के सभी जनपदों में संचालित फुटकर मदिरा दुकानों की निर्धारित न्यूनतम प्रत्याभूत मात्रा (एमजीक्यू), कंपोजिट दुकानों में अंग्रेजी मदिरा के एमजीआर तथा बीयर के त्रैमासिक एमजीआर की समयबद्ध निकासी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित कियागया। 


आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि देशी मदिरा की दुकानों पर देशी मदिरा के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार की मदिरा परोसे जाने अथवा पिलाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में नोएडा एवं गाजियाबाद जनपदों के समस्त मॉल्स में प्रीमियम रिटेल वेंड अनुज्ञापन हेतु प्रयास किया जाए। साथ ही लो-अल्कोहलिक बार्स एवं लो-अल्कोहलिक प्रीमियम रिटेल वेंड्स के अनुज्ञापनों का प्रचार-प्रसार किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां किसी भी स्थिति में अन्य राज्यों की मदिरा का उपभोग न हो। 


आबकारी आयुक्त ने मॉडल शॉप के साथ-साथ समस्त कंपोजिट दुकानों पर बीआईओ ब्रांड के अतिरिक्त इंडियन मेड प्रीमियम ब्रांड की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बिग बाजार, स्पेंसर तथा अन्य हाइपर मार्केट्स में नई प्रीमियम रिटेल वेंड स्थापित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं प्रयास सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन मेरठ, उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad