Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विजयनगर के होटल मे फांसी से लटकती मिली युवती की लाश






विजयनगर के होटल मे फांसी से लटकती मिली युवती की लाश
गाजियाबाद, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) विजयनगर थाना क्षेत्र के भूड़ रेलवे रोड स्थित एक होटल में एक 18 साल की युवती का शव फांसी पर लटका मिला। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया और मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि जांच पड़ताल में युवती होटल के बराबर में ही परिवार के साथ रहती थी। 



सीसीटीवी में रात करीब एक बजे होटल में अकेली ही आती दिखाई पड़ी है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि गैर संप्रदाय के युवक ने युवती को होटल में बुलाया और हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है। एसीपी उपासना पांडेय के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज और होटल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। युवती के साथ ठहरे एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad