Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कप्तानगंज मे डबल डेकर बस की चपेट मे आये बुजुर्ग की मौत



कप्तानगंज मे डबल डेकर बस की चपेट मे आये बुजुर्ग की मौत
बस्ती, 06 जून।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार करते समय वह डबल डेकर बस की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बरहपुर गांव निवासी प्रेम नारायण दास (70 वर्ष) के रूप मे हुई। शनिवार सुबह किसी कार्य से कप्तानगंज आए थे। सुबह करीब 9ः25 बजे वह इंदिरा गांधी स्कूल के समीप सड़क पार कर रहे थे। 


इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रही एक डबल डेकर बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोगवश घटना के समय इंदिरा गांधी स्कूल में आगामी 8, 9 एवं 10 जून को प्रस्तावित पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। 


हादसा होते ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल बस को रुकवाया और घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad