Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवती संग छेड़छाड़ पर रूधौली पुलिस गंभीर नही, एसपी से मिले पीड़ित



युवती संग छेड़छाड़ पर
रूधौली पुलिस गंभीर नही, एसपी से मिले पीड़ित

बस्ती, 23 जून।
रुधौली थाना क्षेत्र रानीपुर निवासी राहुल पुत्र गंगाराम ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 


पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा कि 20 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे उसकी बहन गांव के पूर्व दिशा स्थित बाग में गई थी। आरोप है कि वहां गांव के दिलीप पुत्र झिनक ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर वह और उसके परिजन आरोपित पक्ष से शिकायत करने पहुंचे। 


आरोप है कि वहां दिलीप, दीपू पुत्रगण झिनक, दीपक, गायत्री पत्नी झिनक तथा साधना समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे राहुल को चोटें आईं। पीड़ित राहुल का कहना है कि उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। शिकायत में स्थानीय पुलिस पर भी उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad