Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कोचिंग की घटना से सबक ने प्रशासन, बीजेपी नेता ने सौंपा ज्ञापन




कोचिंग की घटना से सबक ने प्रशासन, बीजेपी नेता ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती, 23 जून। घटनाओं से सबक लेकर सतर्कता बरती जाये तो इनकी पुनरावृत्ति न हो। लेकिन सिस्टम प्रायः घटनाओं के कुछ समय बाद तक सक्रिय रहता है फिर पुराने ढर्रे पर आ जाता है। लखनऊ के कोंचिग सेन्टर की घटना ऐसी ही लापरवाही का नतीजा है। भीषण अग्निकाण्ड में हुई मौतों को लेकर लोगों में रोष है। आरोप लग रहे हैं कि रिश्वत लेकर अग्निशमन विभाग से फर्जी एनओसी ले ली जाती है। मंगलवार को भाजपा टीम इलेवन ने सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह को ज्ञापन देकर बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जनपदों में चल रहे कांचिंग सेन्टरों, संस्थानों को मानकों की कसौटी पर कसने की मांग किया है। 




ज्ञापन मे कहा गया है कि प्रायः सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक मानकों की अनदेखी कर संस्थान स्थापित हो जाते हैं और प्रशासन की इन पर नजर नही होती। घटनायें हों इससे पहले गहन चेकिंग जरूरी है। ज्ञापन देने के बाद सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने कहा कि बस्ती मण्डल के सभी कोचिंग संस्थानों की व्यापक जांच कराई जाए तथा जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाएं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए। कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में बड़े हादसे का कारण न बने, इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन देने के दौरान बीजेपी टीम 11 के राजकुमार शुक्ला, सुनील कुमार सिंह, तारक जायसवाल, विनोद चौधरी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad