बैरिहवां मोहल्ले मे मिली खून से लथपथ युवक की लाश
बस्ती, 26 जून। कोतवाली थानान्तर्गत बैरिहवां मोहल्ले मे एक खाली मैदान मे अकेले बैठे युवक की गुरूवार रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक के सिर व अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। मृतक की पहचान इसी मोहल्ले के शिवकुमार के रूप मे हुई। स्थानीय लोगों ने खुन से लथपथ शव देखा तो तत्काल पुलि को इसकी जानकारी दी।सीओ सदर, रौता चौकी इंचार्ज और कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस आशनाई और रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति हिरासत मे लिया गया है जिससे पूछताछ चल रही है। सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।












Post a Comment
0 Comments