होटल मे चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने 5 युवतियों समेत 11 को पकड़ा
यूपी डेस्कः मेरठ पुलिस ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर देह व्यापार मे लिप्त पांच युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीम ने रोहटा मार्ग स्थित एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिलने के बाद छापा मारा। इस दौरान कई कमरों की तलाशी ली, जिनमें पांच युवतियां व छह पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। अग्रवाल ने बताया कि युवतियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए ’वन स्टॉप सेंटर’ भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।













Post a Comment
0 Comments