मेहदावल थाना क्षेत्र मे नदी किनारे पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश
संतकबीर नगर, उ.प्र.। मेहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव मे मंगलवार शाम राप्ती नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी 55 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र पतीरथ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामकृष्ण का शव एक बहबोल के पेड़ से लुंगी के सहारे लटका हुआ पाया गया था।
परिजनों ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर के मर्चरी गृह भेज दिया। प्रथमदृष्टया यह पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक रामकृष्ण गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव के निवासी थे। मेंहदावल प्रभारी निरक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।













Post a Comment
0 Comments