Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज मे सड़क हादसा, युवक की मौत



लालगंज मे सड़क हादसा, युवक की मौत
बस्ती, 26 जून। लालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लालगंज स्थित कुआनो नदी पुल के पास बालू लदे डंपर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2ः20 बजे हुआ। मृतक की पहचान पीयूष उर्फ सनी (लगभग 18 वर्ष) पुत्र रामसिंह चौधरी निवासी ग्राम पगार थाना मुण्डेरवां के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ विनय पाठक ने कहा डंपर को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad