महर्षि विद्या मन्दिर मे लगी योग की कक्षा
बस्ती, 21 जून। मड़वानगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार त्रिपाठी ने योग एंव ध्यान सकुशल सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी को योग एंव ध्यान के महत्व के बारे में बताया तथा सभी को पूज्य महर्षि महेश योगी एवं ब्रह्मचारी गिरीश चन्द्र वर्मा के द्वारा बताये गए य़ोग एंव ध्यान को जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित किया। परम् पूज्य महर्षि महेश योगी ध्यान को कई वर्षों पूर्व से इसका प्रचार प्रसार, न कि केवल देश मे बल्कि देश विदेशों मे भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक अमित श्रीवास्तव, अमित कुमार पांडे, मधु पांडे, विजय सिंह साहनी, प्रियंका, स्वाति, उधम सिंह, फूलकुमारी, रेवती, महेन्द्र सिंह, मीरा आदि की उपस्थिति रही।
महर्षि विद्या मन्दिर मे लगी योग की कक्षा
June 21, 2026
0
Tags













Post a Comment
0 Comments