थाने के अंदर पिता ने बेटी पर किया चाकू से हमला, मौत
यूपी डेस्कः बांदा जिले मे बदौसा थाने के अंदर पुलिस की मौजूदगी में बेटी की चाकू मारकर हत्या के मामले में जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सीओ सदर को जांच सौंपकर सात दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर ही इस वारदात से जुड़े लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई तय है।
उधर, पोस्टमार्टम में युवती के नाभि के पास बीचोबीच दो गहरे घाव और हाथों में तीन घाव मिले हैं। बदौसा थाने में शुक्रवार को बरछा ब गांव निवासी शिवानी के उसकी माता-पिता की मौजूदगी में धारा 161 के तहत बयान लिए जा रहे थे। यहां युवती ने अपने प्रेमी ललित के संग जाने की जिद की थी। अपने बयान में कहा कि वह 18 मई को अपने प्रेमी के साथ गई थी और 10 दिन बाद प्रेमी के संग मंदिर में शादी कर ली। इस पुलिस उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने की तैयारी कर रही थी।
इस बीच शिवानी का पिता सत्यकुमार सिंह (नोनिया बिरादरी) जो पहले से अपने पैंट की जेब में चाकू छिपाए हुए था, उसने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। अचानक हुए हमले से युवती संभल नहीं पाई और लहूलुहान होकर गिर गई थी। पुलिस ने उसे गाड़ी से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था।












Post a Comment
0 Comments