Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फोर्टिस अस्पताल मे कैंसर सरवाइवर्स बैठक ‘बियॉन्ड कैंसर, स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ का आयोजन



फोर्टिस अस्पताल मे कैंसर
सरवाइवर्स बैठक ‘बियॉन्ड कैंसर, स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)
फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने कैंसर रोगियों के लिए सर्वांगीण देखभाल और उपचार सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, स्कार्स टू ग्लोरी के साथ मिलकर कैंसर सरवाइवर्स बैठक ‘बियॉन्ड कैंसरः स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ का आयोजन रविवार को किया गया। उक्त जानकारी पी आर अमित ने देते हुए बताया कि कैंसर सरवाइवर्स के साहस, जज़्बे और उनकी दृढ़ संकल्पशक्ति का उत्सव मनाया गया। 


इस बैठक में, 50 से अधिक कैंसर सरवाइवर्स, उनके केयर गिवर्स तथा हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया और कैंसर से आगे के जीवन पर केंद्रित महत्वपूर्ण विषयों, कैंसर से बचने के बाद जीवन की राह, भावनात्मक स्वास्थ्य, पुनर्वास और दीर्घकालिक सेहत पर केंद्रित चर्चा में बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे। उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में हर साल जून माह के पहले रविवार को मनाया जाने वाला नेशनल कैंसर सरवाइवर्स दिवस इस संदेश को प्रसारित करता है कि कैंसर के बाद भी जिंदगी न केवल संभव है, बल्कि यह सार्थक, उपयोगी, तथा सशक्त बनाने वाली भी हो सकती है। 


इस आयोजन के मंच पर कैंसर सरवाइवर्स ने अपने प्रेरक सफर को साझा किया तथा इसी प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहे अन्य लोगों के साथ उन्हें जुड़ने का भी अवसर मिला। इस तरह के आयोजन परस्पर सहयोगी कम्युनिटी का हिस्सा बनने और एक-दूसरे से हिम्मत हासिल करने का अवसर देते हैं। इस दौरान, कैंसर सरवाइवर्स को सम्मानित भी किया गया। बैठक के दौरान, स्ट्रैस मैनेजमेंट, माइंड फुलनेस, भावनात्मक दृढ़ता तथा संपूर्ण स्वास्थ्य पर केंद्रित इंटरेक्टिव वैलनेस वर्कशॉप में प्राणायाम और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए गए। 


फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा के कई जाने माने ओंकोलॉजिस्ट एवं स्पेश्यलिस्ट इस अवसर पर उपस्थित थे जिन्होंने कैंसर उपचार, सरवाइवरशिप केयर, रीहेबिलिटेशन, न्यूट्रिशन, इमोशनल हेल्थ तथा दीर्घकालिक आधार पर फौलो-अप के महत्व पर बातचीत की। एक्सपर्ट पैनल में डॉ. रजत बजाज, डायरेक्टर, मेडिकल ओंकोलॉजी; डॉ जलज बख्शी, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी; डॉ कबीर रहमानी, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी; डॉ अनीता मलिक, डायरेक्टर, रेडिएशन ओंकोलॉजी; डॉ दीपक कुमार जैन, डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी; डॉ ज्योति आनंद, एसोसिएट डायरेक्टर, मेडिकल ओंकोलॉजी; डॉ प्रियांशी पचौरी, कंसल्टेंट, हेमेटोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन; तथा डॉ नमिता नादर, चीफ डायटीशियन एवं श्री मोहित सिंह, जोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पिटल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad