Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वृहद पौधरोपण अभियान 12 जुलाई को, डीएम ने की समीक्षा बैठक

वृहद पौधरोपण अभियान 12 जुलाई को, डीएम ने की समीक्षा बैठक
बस्ती 07 जुलाई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 12 जुलाई को 44 लाख पौधरोपण अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण तथा जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लियें महत्वपूर्ण पहल है। 


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभागवार लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, नियमित मॉनिटरिंग तथा जियो-टैगिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। 


जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वृक्षारोपण के उपरांत पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की कार्ययोजना पहले से तैयार रखी जाए, जिससे अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, एसडीएम हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, उमाकान्त तिवारी, बीएसए अनूप तिवारी, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।





Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad