राजा ऐश्वर्यराज ने जताया आभार,
बस्ती आगमन पर हुआ था ऐतिहासिक स्वागत
बस्ती, 22 अगस्त। राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर 18 अगस्त को बस्ती प्रथम आगमन पर राजा ऐश्वर्यराज सिंह के स्वागत मे पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सम्मानित आम जनता के प्रति मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने आभार व्यक्त किया है। उन्होने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे कहा कि राजा ऐश्वर्यराज सिंह के स्वागत मे जिस तरह समर्थकों की भीड़ देखी गई, इससे साफ है कि बस्ती की जनता नेतृत्व परिवर्तन चाहती है।
स्वागत के दौरान समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। बस्ती जनपद की सीमा मे प्रवेश करते ही घघौवा से लेकर राजभवन तक अनेक स्थानों पर रालोद प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने भी जनता से मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिये हार्दिक आभार जताया है। उन्होने कहा वर्षों से बस्ती सदर विधानसभा के विकास की रफ्तार थम सी गई है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे जनता ने सही निर्णय लिया तो प्रदेश के अन्य जिलों की भांति बस्ती जनपद भी विकास की मुख्य धारा मे शामिल होगा।













Post a Comment
0 Comments