Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सबकी आखों के सामने 12 साल के बालक को निगल गया मगरमच्छ, वीडियो वायरल

सबकी आखों के सामने
12 साल के बालक को निगल गया मगरमच्छ, 
वीडियो वायरल
यूपी डेस्कः बहराइच मे रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ खा गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है जिसमे मगरमच्छ द्वारा बच्चे को निगलते देखा जा सकता है। बच्चा छटपटाता रहा लेकिन मगरमच्छ के जबड़े से नही निकल पाया। वह धान की रोपाई करने के बाद घाघरा नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गया था। 


बच्चे को मगरमच्छ नदी के बीच में खींच ले गया। बच्चे का नाम सुनील सिंह है। घटना गुरुवार शाम की है, वीडियो शुक्रवार को सामने आया। थाना प्रभारी टीएन मौर्या ने घटना की पुष्टि की है। वन रेंजर साकिब अंसारी ने बताया कि मगरमच्छ बच्चे का दाहिना पैर और कमर के नीचे का हिस्सा खा गया। घटना जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर बौंडी थाना क्षेत्र का है। बच्चे के चाचा और ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने उसे छोड़ा नहीं। 


दौड़कर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ने उसे नहीं छोड़ा। पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव बरामद किया। एसडीएम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। सुनील सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का भाई था। वह मुरौवा गांव का रहने वाला था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। चार भाई-बहनों में सुनील दूसरे नंबर पर था। 


करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात 10 बजे घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नदी में बच्चे का आधा शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मगरमच्छ के हमले से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधान किया है कि इस वक्त घाघरा मे जलस्तर काफी बढ़ गया है, जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad