गुडवर्कः 5 अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
बस्ती, 17 जुलाई। हरैया थाने की पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में विभन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतुस, 01 खोखा कारतुस, 02 मोटरसाइकिल तथा चोरी करने के औजार सहिंत 33 ग्राम के सोने व 1.2 कि0ग्रा0 चांदी के आभूषण बरामद किया गया जिनकी अनुमालित कीमत 7.5 लाख रूपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की बभनान रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाशों को पकड़ने के लिये घेराबंदी की गई जिसमें एक बाइक पर सवार 03 अभियुक्त पकड़े गए तथा 02 अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया जिनकी गाड़ी कुछ दूर जाकर फिसलकर गिर गयी। इनमे एक अभियुक्त सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने भी फायर किया।
जवाबी फायरिंग मे सुजीत के दाहिने पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। घटना का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को रु0 20,000 का इनाम देने की घोषण की। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से हरैया, दुबौलिया, कप्तानगंज तथा गौर मे हुई आधा दर्जन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों मे सीतापुर के सर्जुपुरवा निवासी जगतू पुत्र रामधार, लोनियांपुरवा थाना विस्वा निवासी सर्वेश चौहान पुत्र रामप्रसाद, कुरसंडा थाना कमलापुर निवासी रामजी चौरसिया पुत्र पप्पू, सर्जुपुरवा थाना सकरन निवासी सुधाकर पुत्र रामप्रसाद तथा सिंहपुर थाना कमलापुर निवासी सुजीत पासी पुत्र मोहनलाल शामिल हैं।
अभियुक्तों की सुनिये
अभियुक्तों ने पूछताछ मे बताया कि सभी लोग एक साथ मिलकर एक सिंडीकेट के रुप में संगठित अपराध करते है तथा अपराध से जो भी धनार्जन होता है उसको आर्थिक व दुनियाबी लाभ के लिये खर्च करते है व मौज मस्ती में उड़ा देते है। ये अपने गांव से मजदूरी करने के बहाने आते हैं और विभिन्न इलाकों मे घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
आपराधिक इतिहास
रामजी के खिलाफ हरदोई, सीतापुर मे 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जगतू चौहान के खिलाफ जनपद खीरी तथा सीतापुर मे 8 मुकदमे, सुजीत के खिलाफ सीतापुर मे 16 मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेजा जा रहा है।









Post a Comment
0 Comments