Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयारागज मे सपा विधायक समेत 5 के खिलाफ धमकी, हत्या का मुकदमा

प्रयारागज मे सपा विधायक समेत
5 के खिलाफ धमकी, हत्या का मुकदमा

यूपी डेस्कः
प्रयागराज जिले के गंगा नगर में हंडिया थाना अंतर्गत एक गांव में सुशील (40) ने फांसी लगाकर जान दे दिया। सपा विधायक हाकिम लाल बिंद समेत पांच लोगों पर धमकी देने का आरोप लगा है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। 


उन्होंने बताया कि सुशील के भाई सुनील उर्फ दारा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई संतोष ने 11 जून को पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुनील की तहरीर में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद समेत पांच लोगों के खिलाफ सुशील को धमकी देने और उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है। गुनावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को थाना हंडिया में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।


 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad