Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रंगदारी मांगने का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण मे

रंगदारी मांगने का खुलासा,
एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण मे

बस्ती, 04 जुलाई।
स्वाट, सर्विलांस तथा हरैया थाने की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। प्रकरण मे हर्रैया थाने पर मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेलाडे शुक्ल मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में अभियुक्त राधा रमण पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम पठा करका, थाना कुल्दन, जनपद झांसी तथा बाल अपचारी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताकर लोगों से मोबाइल फोन के माध्यम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने एवं रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात बताई। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad