Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तेज रफ्तार पिकप की चपेट मे आये बाइकसवार की मौत, दूसरा जख्मी

तेज रफ्तार पिकप की चपेट मे आये बाइकसवार की मौत, दूसरा जख्मी
बस्ती, 17 जुलाई।
गुरुवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में कृष्णा भगौती निवासी विष्णु (18) पुत्र रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक टैम्पो को ओवरटेक कर रही थी। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया।


घटना मे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। विष्णु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार भरपुरवा महसो निवासी 17 वर्षीय साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल साहिल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक विष्णु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad