धूमधाम से मना भारतीय बस्ती
अखबार का स्थापना दिवस, AI पर चलीं बहंस
बस्ती, 20 जुलाई। सोमवार को मण्डल मुख्यालय से प्रकाशित दैनिक भारतीय बस्ती का 48 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता,समाजसेवा, शिक्षा के क्षेत्र में विभूतियों को सम्मानित करने के साथ ही ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए.आई. वरदान या अभिशाप विषयक संगोष्ठी में वृहद विमर्श किया गया।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि ए.आई. तकनीक का मानव हितों में उपयोग होना चाहिये। पत्रकार ध्यान रखें कि मानवीय पक्षों की उपेक्षा न होने पाये। कार्यक्रम में भारतीय बस्ती के संस्थापक दिनेश चन्द्र पाण्डेय की स्मृति में दिनेश सिंह, सरदार जगबीर सिंह, प्रवीण पाण्डेय, हरिश्चन्द्र अग्रवाल स्मृति सम्मान से मोहित पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, मो. इब्राहीम स्मृति सम्मान से रवीश मिश्र, वहीद खान, आदिल खान और हीरालाल गुप्ता स्मृति सम्मान से सुभाष त्रिपाठी, सन्तोष सिंह, हरसरन कौर को सम्मानित किया गया।
विषय प्रवर्तन करते हुये कृष्ण गोपाल अग्रवाल और मानस श्रीवास्तव ने कहा कि ए.आई. मनुष्य की चेतना पर हाबी न होने पाये वरना अनर्थ हो जायेगा। यह एक तकनीक है और इसका उसी रूप में पत्रकारों को सृजनात्मक उपयोग करना चाहिये। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि मशीन मनुष्य की चेतना को प्रभावित न करने पाये इसके लिये सजग रहना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ए.आई. वरदान या अभिशाप विषयक संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, विनोद उपाध्याय, अरविन्द पाल, जयन्त मिश्र, कृष्णदेव मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, डॉ. सत्यव्रत, वागार्थ सांकृत्यायन, कौशल पाण्डेय, जगदीश शुक्ल, अशोक मिश्र, आदि ने सम्बोधित करते हुये ए.आई. तकनीक के विविध पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में हरिश्चन्द्र अग्रवाल के पुत्र संजय अग्रवाल, मो. इब्राहीमके पुत्र अरशद के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिलीप पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू, राजेश पाण्डेय, अमर सोनी, रितिक कुमार, अमित कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, ब्रम्हसेवक पाण्डेय, सुनील कुमार भट्ट, सर्वेश श्रीवास्तव, चन्द्रबली मिश्र, राजेश कुमार उपाध्याय, गौहर अली, जीशान हैदर रिजवी, गंगाराम, राजेश चित्रगुप्त, अरूण कुमार, रितेश कन्नौजिया,रत्नेन्द्र पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र दूबे, भोला पाण्डेय, चन्द्रेश्वर सिंह, दिलीप, आलोक कुमार श्रीवास्तव,











Post a Comment
0 Comments