Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इटवा मे सरकार स्कूल मे चोरी, किचन, कार्यालय का ताला तोड़ दिया वारदात को अंजाम



इटवा मे सरकार स्कूल मे चोरी,
किचन, कार्यालय का ताला तोड़ दिया वारदात को अंजाम
सिद्धार्थ नगर (उमेश शुक्ला)
जिले के इटवा थाना क्षेत्रा कंपोजिट विद्यालय पिपरा पाण्डेय, भनवापुर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना दो जुलाई के रात की है। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार यादव ने इटवा थाने पर लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग किया है। उनका कहना है कि अज्ञात चोरों ने पहले रसोईघर का ताला काटकर वहां रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर, मसाले और चावल चुरा लिए। इसके बाद ऑफिस का ताला तोड़कर एक टैबले, व कुछ रजिस्टर भी उठा ले गये। प्रधानाध्यापक ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। तहरीर की एक प्रतिलिपि खंड शिक्षा अधिकारी, भनवापुर को भी भेजी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad