Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रक्तदाव एवं शिक्षा के क्षेत्र मे अनुकरणीय योगदान के सम्मानित किये गये खाकी वाले गुरूजी

रक्तदाव एवं शिक्षा के क्षेत्र मे
अनुकरणीय योगदान के सम्मानित किये गये खाकी वाले गुरूजी

अयोध्या, उ.प्र.। डीआईजी ऑफिस में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को उनके अच्छे कार्यों के लिये निफा संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। रणजीत ने इस सम्मान का श्रेय माता पिता, परिवार, गुरुजन, मित्रों और अपना स्कूल टीम को दिया है।


रणजीत यादव को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान और राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम वैश्य नटवर गोयल एवं विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो0 राजकुमार, नेशनल प्रेसिडेंट निफा डॉ0 अश्विनी शेट्टी व प्रदेश अध्यक्ष निफा दिलीप कुमार दुबे के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


रणजीत यादव को यह सम्मान रक्तदान के प्रति जागरूकता और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे अनुकरणीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। 17 बार रक्तदान कर चुके रणजीत यादव द्वारा अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती के गरीब, असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को पुलिस की व्यस्ततम ड्यूटी से समय निकाल कर शिक्षा देने के कारण अयोध्या वासी प्यार से इन्हें खाकी वाले गुरुजी नाम से बुलाते हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad