पुलिस की वर्दी पहनकर
जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे शामिल हुआ उत्तराखण्ड का जवान
दिल्ली, एनसीआर, संवाददाता। उत्तराखंड पुलिस का एक जवान आज पुलिस की वर्दी मे जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट मे शामिल हो गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी पहचान उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल है। वीडियो में वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है। उसने कहा, “जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? उसने उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर ’कॉकरोचों की रक्षा’ करने की बात भी कही।
शेर सिंह ने यह भी कहा कि हमारे उत्तराखण्ड मे परचून की दुकानों पर मिलता है पटवारी का पेपर। भगत सिंह ने कहा था युवाओं, जिंदगी अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के दम पर तो जनाजे उठाये जाते हैं। शेर सिंह मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल का गनर भी रह चुका है। उसे वर्ष 2025 में लापरवाही के आरोप मे उत्तराखंड पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। यह भी जानकारी मिली है कि वह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो भी साझा करता रहा है। करीब एक साल पहले शेर सिंह को विशेष कार्य बल देहरादून ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जमीन के लेन-देन के एक मामले में हुई थी।





Post a Comment
0 Comments