Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विवाहिता ने खत्म कर ली जीवनलीला, दो साल पहले हुई थी शादी

विवाहिता ने खत्म कर ली जीवनलीला, दो साल पहले हुई थी शादी
बस्ती, 24 जुलाई।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार की रात रितु देवी (23), पत्नी संजय कनौजिया ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि कि गुरुवार रात करीब एक बजे विवाहिता ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। 


घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर डाक्टर के पास ले गये, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह पीआरबी के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और अन्य विधिक कार्यवाही पूरी की। बताया गया कि रितु देवी की दो साल पहले शादी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad