चरित्र पर शक गहराया, बीवी को मारकर घर मे दफनाया
सिद्धार्थनगर, उ.प्र.। डुमरियागंज के चक मझारी गांव मे ब्याह कर आई दुल्हन की हत्या कर उसके शौहर ने घर के अंदर 6 फिट गहरा गड्ढ़ा खोदकर उसमे दफन कर दिया। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया है। मंगलवार को घर की खुदाई करवाकर लाश बरामद की गई। उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की विवेचना प्रचलित है।
आरोपी पति शमशेर ने पुलिसिया पूछताछ मे अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन शमशेर जब घर पहुंचा तो मुफीदुन (पत्नी) किसी लड़के से वीडियो काल पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनो मे बहस हुई। गुस्से मे आकर उसने अपनी पत्नी का गला दबाया और ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना के समय उसके माता पिता घर पर नही थे, इसका फायदा उठाकर उसने पत्नी को घर मे ही 6 फिट गड्ढा खोदकर दफना दिया।
12 जुलाई को शमशेर ने अपनी सास तस्नीबुन्निशां को फोन पर वारदात की जानकारी दी। 13 जुलाई को शमशेर डुमरियागंज थाने पहुंचा और बीवी की गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास करने लगा। इससे मृतका के परिजनों का शक गहरा हो गया। सीओ बृजेश कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार शमशेर के घर पहुचे। घर मे खुदी हुई नई मिट्टी देखी तो शक पक्का हो गया। बाद मे खुदाई करवाकर शव बरामद किया गया।
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, पता किया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने मे आरोपी अकेले था या फिर इसमे कोई दूसरा भी शामिल है। मृतका संतकबीरनगर के दुधारा थानार्न्गत दसहवा की रहने वाली है। पिता मजहर महाराष्ट्र के नासिक मे कबाड़ का कारोबार करता है। शमशेर भी वहीं मजदूरी करता था। मुफीदुन से वही पर दसकी मुलाकात हुई, दोनो मे निकटता बढ़ी और डेढ़ महीने पहले दोनो परिवारों की रजामंदी से ढुमरियागंज मे निकाह सम्पन्न हुआ।









Post a Comment
0 Comments