प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, पति को सांप से डंसवाया
यूपी डेस्कः मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डंसवा कर उसकी हत्या कर दी। अप्रैल 2025 में भी बहसूमा मेरठ में ऐसा ही कांड हुआ था। ताजा घटना हस्तिनापुर क्षेत्र में घटी, जहां एक दामिनी नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पति अतुल पवार को नींद की गोलियां दी और बाद मे सांप से डंसवा दिया। पति अतुल पवार स्कूल चलाते थे और पत्नी दामिनी का स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवर तुषार के साथ प्रेम सम्बन्ध था। 20 लाख रूपये का बीमा और अन्य सम्पत्तियां हड़पने की नीयत से दोनो ने मिलकर अतुल के हत्या की सयाजिश रची।
मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना को पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह असल में बेहद शातिराना तरीके से की गई हत्या निकली। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया था। इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे 20 लाख रुपए की बीमा राशि और अवैध प्रेम संबंध वजह बनकर सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, भंडोरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में एक पब्लिक स्कूल चलाते थे।
दोनों ने साल 2019 में प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार सुबह दामिनी ने अतुल को सांप काटने की बात कहकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पर अतुल के बिस्तर से एक सांप भी बरामद हुआ था। हालांकि, सांप के चादर के अंदर जाकर काटने की थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतरी और शक होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया। सर्विलांस और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने पर दामिनी का संबंध स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से मिला। सख्ती से पूछताछ में तुषार ने पूरा राज उगल दिया। उसने बताया कि गुरुवार रात को दामिनी ने अतुल को दूध में भारी मात्रा में नींद की गोलियां दीं।
जब अतुल गहरी नींद में सो गया, तो तुषार ने अपने 2 साथियों सोनू और उदय की मदद से सपेरों से खरीदा हुआ जहरीला सांप अतुल के कंबल में छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। दामिनी और तुषार ने प्लान बनाया था कि अतुल की मौत के बाद बीमे की रकम हड़प लेंगे और बाद में शादी कर लेंगे। इस काम में मदद के बदले दोनों साथियों को 5 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। यही नहीं, करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से कुचलने की कोशिश की थी, लेकिन हेलमेट की वजह से अतुल बच गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।










Post a Comment
0 Comments