Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, विधानसभा मे बिरादरी के हित की बात उठाने की मांग

निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन,
विधानसभा मे बिरादरी के हित की बात उठाने की मांग

बस्ती, 27 जुलाई।
निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से विधायक से मांग किया गया कि निषाद समाज से जुड़े आरक्षण एवं जाति प्रमाण-पत्र के मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाए।


ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचनाओं एवं शासनादेशों के अनुरूप निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति के अधिकार एवं प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही ओबीसी श्रेणी में जारी प्रमाण-पत्रों पर रोक लगाकर शासनादेशों का प्रभावी अनुपालन कराया जाए। विधायक से इस संबंध में सरकार के समक्ष विषय उठाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की गई।


प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर निषाद समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए यह ज्ञापन सौंपा गया है। कहा कि निषाद समाज ने सदैव अनेक सांसद, विधायक, मंत्री दिये किन्तु निषाद समाज के दर्द को निषाद पार्टी के अलावा किसी ने नहीं सुना। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद, अजय निषाद, धनपत, यमुना निषाद, मनीष निषाद, प्रभात निषाद, हरि साहनी, ज्ञान प्रकाश, राम अनुज, बृजराज निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad