झूठा शपथ पत्र देकर अपने नाम करा लिया पुश्तैनी जमीन
बस्ती, 27 जुलाई। बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के ओठघनपुर निवासी अकबर अली पुत्र अमानुल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षी द्वारा तत्यों को छिपाकर गलत शपथ पत्र के माध्यम से पुश्तैनी जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने के मामले मे आदेश निरस्त करते हुये दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
शिकायतकर्ता अकबर अली का कहना है कि वे तीन भाई है, लियाकत अली, बरकत अली और वे स्वयं। उनके चाचा सानुल्लाह की 1983-84 मे मौत हो गई। उनके तीन पुत्रों नूर आलम, बदरे आलम और सदरे आलम मे सदरे आलम ने अपनी सम्पत्ति वसीयत के जरिये अमानुल्लाह के नाम कर दी। 2008 मे अमानुल्लाह की भी मौत हो गई। अप्रैल 2004 मे सदरे आलम के शेष दो भाइयों नूर आलम और बदरे आलम ने एक समझौते के तहत कहा कि उनको सम्पत्ति मामले मे कोई केस नही करना है।
दूसरी ओर इस समझौते के करीब 22 साल बाद बन्दोबस्त अधिकारी के यहां झूठा शपथ पत्र देकर उन्हे गुमराह करते हुये सम्बन्धित जमीनों पर अपना नाम दर्ज कराने का आदेश पारित करवा लिया। शिकायतकर्ता ने इसकी निगरानी दाखिल किया है जो अब तक विचाराधीन है। मुकदमे से तंग आ चुके हैं, आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण संकट गहराता जा रहा है। उन्होने मांग किया है कि सम्बन्धित आदेश निरस्त कराते हुये दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।












Post a Comment
0 Comments