सिपाही पर शादी का झांसा देकर
दुष्कर्म का आरोप, एसपी ने निलंबित कर दिया
देवरिया, उ.प्र.। डायल 112 मे तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव मे सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यूपी-112 में तैनात सिपाही शैलेंद्र यादव पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का कहना है कि सिपाही ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। बरियारपुर थाने में शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सिपाही को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मामले में जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद महकमे मे हड़कम्प मचा है।











Post a Comment
0 Comments