Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भैंस के पीछे नदी मे उतरा युवक, डूबने से मौत

भैंस के पीछे नदी मे उतरा युवक, डूबने से मौत
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल)।
थाना क्षेत्र मे 22 वर्षीय श्याम प्रकाश की नदी मे डूबने से मौत हो गई। घटना मरवटिया आसर गांव मे रविवार सुबह सात बजे की है। जानकारी मिली है कि युवक की भैंस कठिनाइयां नदी पार कर बड़कुईया गांव की ओर चली गई। भैंस को वापस लाने के लिए रामप्रकाश भैंस के साथ ही नदी मे उतर गया। 


गहरे पानी मे पहुंचने पर रामप्रकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबता चला गया। काफी देर तक घर न लौटने पर पिता श्रीप्रकाश ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। घण्टों की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह भी घटनास्थल पर पहुचे। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम हेतु भेजकर विधिक कार्यवाही मे जुटी है। वहीं मृतक के परिजनो मे घटना के बाद कोहराम मचा है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad